ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कठूमर, खेड़ली द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया आयोजित

अलवर। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी एवं बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कठमूर एवं खेड़ली द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की सत्ता व संगठन के आपसी तालमेल से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में जरूरतमंद, आमजन एवं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचा है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनाव पूर्व बूथ स्तर तक ओर अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष बताया कांग्रेस संगठन में प्रत्येक ब्लॉक पर अध्यक्ष सहित 51 सदस्यों की कार्यकारिणी ,पंचायत स्तर पर 1092, मंडल स्तर पर 341 एवं बूथ स्तर पर 2552 कार्यकर्ताओं मिलाकर करीब 4087 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है, ये सभी कार्यकर्ता बूथ, पंचायत, मंडल और ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक माह मीटिंग करें। ये सभी कांग्रेस की रीड की हड्डी हैं। सभी जनप्रतिनिधि इन कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें तो राजस्थान में पुनःकांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है।
विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा कि बूथ पर बैठने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता एक सच्चे, कर्मठ व सजग प्रहरी की तरह कार्य करता है। कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करके ही आनेवाले विधानसभा चुनावों में पार्टी विजयश्री को प्राप्त कर सकती है।
बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथ खड़ा करके एकजुटता एवं मेहनत के साथ 2023 में राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनवाने का संकल्प लिया।
बैठक में अवधेश बैरवा उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग राजस्थान सरकार व सदस्य राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कठूमर विधानसभा प्रभारी शादी खान, ब्लॉक प्रभारी गोपाल तिवारी, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बो गुर्जर, खेड़ली ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मीणा, जिला पार्षद संजना जाटव, संजय गुर्जर जिला पार्षद, रामप्रकाश शर्मा,धर्मपाल नगली, जगदीश लखेरा, अरविंद अवस्थी, प्रमोद कुमार बंसल, पवन जैन, आदित्येंद्र, भोला नेता मसारी, नीमा चौधरी, पुष्पा चौधरी, सुनीता शर्मा, सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।