विजयवर्गीय महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव , फूल-गुलाल से खेली ठाकुर जी संग होली

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।क़स्बे की राजभवानी वाटिका में मंगलवार को विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया । इस दौरान समाज की महिलाओं द्वारा राजस्थानी भाषा में फाग गीत गाते हुए ठाकुर जी संग गुलाब के फूलों और गुलाल से होली खेली गई। सभी ने आपस मे रंग-गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।गुलाल व फूलों की वर्षा और फाग गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला विजय ने बताया कि महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण का स्वांग भी रचा गया।भगवान कृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर गुलाल और पुष्प वर्षा कर भगवान को फाग खेलाया। महिलाओं ने भक्ति गीत व होली गीतों पर नृत्य किया और गरबा खेला ।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशीला विजय , उपाध्यक्ष प्रियंका , कोषाध्यक्ष आशा , पुष्पा ,खुशी, अनीता , तुलसी , कविता , सुनीता, मधु , राशि सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।