ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय योगदान दें आमजन: विधायक खंडेलवाल
जयपुर टाइम्स
बिजौलियां(निस)। राजस्थान सरकार की ओर से सुशासन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से ऐतिहासिक रियासतकालीन परकोटे की सफाई एवं संरक्षण के लिए रविवार को जन सहयोग से स्वच्छता व श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। बड़े दरवाजे व परकोटे क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई। भाजपा नेत्री हर्षेंद्रा कुमारी,कुं.मृत्युंजय सिंह, वेदप्रकाश तिवाड़ी, मनोज गोधा, यशवंत पुंगलिया समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान बड़े दरवाजे पर लगे पुराने ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर नवीन ध्वज फहराया गया। अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि यह पहल किसी सरकारी योजना के अंतर्गत संचालित नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह से एक जन अभियान हैं। इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कार्यक्रम में आमजन के उत्साह, समर्पण और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जन अभियान से जुड़ें तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन में अपना सक्रिय योगदान दें।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति