फॉलोअप शिविर में आमजन को मिला त्वरित समाधान

Dec 24, 2025 - 15:09
Dec 24, 2025 - 15:12
 0
फॉलोअप शिविर में आमजन को मिला त्वरित समाधान


बिजौलियां।पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायत भोपतपुरा, लक्ष्मीखेड़ा व माल का खेड़ा हेतु उपखंड अधिकारी अजित सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में ग्रामीण फॉलोअप शिविर का आयोजन  हुआ। राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर भटखेड़ी निवासी लाड कवंर के स्थान पर गुड्डी कंवर दर्ज किया गया।  किशनपुरियां स्थित खातेदारी भूमि में  गोपाल पुत्र काना एवं  नाथू पुत्र काना निवासी फतहपुर द्वारा प्रस्तुत बंटवारे के आवेदन पर आपसी सहमति से बंटवारा किया गया।भोपतपुरा स्थित खातेदारी भूमि के बंटवारे से संबंधित  प्रकरण का निस्तारण करते हुए काली पत्नी श्यामलाल  बंजारा तथा  काली पत्नी जगदीश बंजारा के नाम पर बंटवारा किया गया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।