नीरजा अशोक शर्मा ने पूज्य महाराज बाबा माखन दास जी का लिया आशीर्वाद।

नीरजा अशोक शर्मा ने पूज्य महाराज बाबा माखन दास जी का लिया आशीर्वाद।

क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि के लिए की कामना।

राजाखेड़ा धौलपुर । राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा के पुत्र कद्दावर भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की धर्मपत्नी नीरजा अशोक शर्मा ने मनीराम पुरा गांव बाबा माखन दास महाराज के आश्रम पहुँची। जहाँ उन्होंने पूज्य बाबा माखन दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
इस अवसर पर स्थानीय लोगों की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई। साथ ही नीरजा शर्मा का स्वागत किया।
इस दौरान नीरजा शर्मा ने कहा कि हम महाराज जी के दरबार में जिलेवासियों के लिए सुख शांति की दुआ मांगने आए हैं, महाराज जी का आशीर्वाद क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति पर बना रहे व सभी सुख समृद्ध रहें।
इस दौरान नीरजा अशोक शर्मा ने आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर व्यास महाराज का फूल माला भेंट कर स्वागत सम्मान किया व आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि दिवगंत भाजपा नेता अशोक शर्मा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे थे, क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में शामिल रहे। लेकिन उनके निधन के बाद उनके छोटे भाई पंकज शर्मा, बेटा दुष्यंत शर्मा व बेटी मालविका मुदगल लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं। और जनसम्पर्क कर रहे हैं।
दर्शन के दौरान नीरजा अशोक शर्मा के साथ राजाखेड़ा क्षेत्र से कई लोग साथ में मौजूद रहे।