राजाखेड़ा एमजेएम कोर्ट परिसर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत  

Dec 22, 2025 - 13:18
 0
राजाखेड़ा एमजेएम कोर्ट परिसर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत  


जयपुर टाइम्स 
धौलपुर(निस)। राजाखेड़ा कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के धौलपुर के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा की ओर से शनिवार को वर्ष 2025 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में गठित बैंच की ओर से 66 फौजदारी 2 सिविल व 1 एन.आई. एक्ट समेत कुल 69 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ बिजली विभाग व विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थाओं के प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर लगभग 1 करोड़ 25 लाख 55 हजार रूपये की राशि के कुल 496 अवार्ड पारित किए गए जो अब तक का सबसे अधिक है। इसी के साथ ही राजस्व न्यायालय के कुल 8 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई। पक्षकार के मध्य लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह व समझाईश से कराया गया ताकि पक्षकार के मध्य भाईचारा व सौहार्द का वातावरण बना रहें। इस अवसर पर लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता रामचित्र शर्मा, सहायक अभियंता बिजली विभाग आनंद तिवारी, मयंक मिश्रा, रीडर हेमंत अग्रवाल, मधुसूदन, अंकित मंगल कर्मचारी मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।