विश्व कल्याण और शांति के लिए शांतिनाथ विधान का आयोजन 

Dec 22, 2025 - 13:13
 0
विश्व कल्याण और शांति के लिए शांतिनाथ विधान का आयोजन 

जयपुर टाइम्स 
धौलपुर(निस)। विश्व कल्याण शांति की भावना को लेकर श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धौलपुर में श्रेष्ठी संतोषी लाल, हरीशचंद्र, इंजीनियरिंग बलवीर जैन प्रासुक जैन, प्रियांशी जैन समस्त साहबजाज परिवार की ओर से डॉ. बबीता जैन की प्रथम पुण्य तिथि पर श्री 1008 शांतिनाथ विधान धार्मिक भक्ति भाव के साथ कराया गया। विधान आचार्य राकेश जैन के नेतृत्व में प्रातः श्री जी का अभिषेक, विश्व कल्याण के लिए शांति धारा, और विश्व कल्याण शांति के लिए शांतिनाथ विधान का आयोजन हुआ। विधान में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने सम्मिलित होकर पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबूजी नेतराम जैन, जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन,अजय जैन, हरिश्चंद्र जैन, प्रकाश जैन, रुपेश जैन, राजकुमार बर्तन वाले, दिनेश कुमार जैन नगर, सोनू कुमार जैन, महामंत्री जगदीश प्रसाद जैन, प्रिंस जैन, बनवारी लाल जैन, संतोषीलाल, हरीशचन्द, इं. बलबीर जैन आदि मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।