मनरेगा ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी थी: विधायक संजय जाटव मनरेगा योजना कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Dec 22, 2025 - 13:15
 0
मनरेगा ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी थी: विधायक संजय जाटव   मनरेगा योजना कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स 
 धौलपुर(निस)।  जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर की ओर से भाजपा की ओर से मनरेगा  महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने और रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में  जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर की ओर से धरना विरोध प्रदर्शन का आयोजन राष्ट्र पिता 
महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष गांधी पार्क धौलपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के अध्यक्ष विधायक संजय कुमार जाटव ने की।
इस शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन में  विधायक रोहित वोहरा, शोभा रानी कुशवाहा, प्रत्याशी प्रशांत परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला पदाधिकारी, जिला प्रमुख, प्रधान, पार्षद, पंचायत व जिला परिषद सदस्य, अग्रिम संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष  विधायक संजय कुमार जाटव ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करके गरीबों के अधिकारो को छीना है और मनरेगा ने महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को सार्थक किया था मनरेगा से सिर्फ गांधी जी को नहीं हटाया जा रहा है सरकार गरीबों के अधिकारो को छीन रही है। इस योजना के मूल स्वरूप को खत्म कर दिया गया है उन्होंने कहा कि इस सरकार ने मजदूरों के अधिकारों को कुचल कर महात्मा गांधी की आत्मा को मारने का काम किया है। मनरेगा देश के ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तन कारी पहल थी मनरेगा ने करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ काम करने का कानूनी अधिकार दिया और ग्राम पंचायत को सशक्त बनाकर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया मनरेगा ग्रामीण अंचलों में आर्थिक रूप से रीढ की हड्डी थी लेकिन दुर्भाग्य से मोदी सरकार ने मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विधायक रोहित वोहरा ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ काम करने का कानूनी अधिकार दिया महात्मा गांधी का नाम हटाना हो या इसके मूल स्वरूप में मनमानी छेड़छाड़ हर कदम इस कानून की आत्मा पर प्रहार है। मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे किसानों मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों पर हमला है। दो दशक पहले इस साज़िश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। विधायक रोहित वोहरा ने कहा कि जिले में मनरेगा को लेकर बड़ा आन्दोलन भी किया जाएगा। विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आत्मा है और भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनरेगा को कमजोर करना उसके मूल स्वरूप को खत्म करना यह देश कभी इनको माफ नहीं करेगा उन्होंने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण अंचलों में खुशी और समृद्धि आई थी। संचालन संगठन महासचिव धनेश जैन ने किया। इस अवसर पर प्रत्याशी प्रशांत परमार, पूर्व जिला कांग्रेस, पंडित साकेत बिहारी शर्मा, लाखन सिंह खिडोरा, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र जादोन सरपंच,मूला सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रोजगार गारंटी योजना को खत्म करना यह आत्मघाती कदम है रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से 2005 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसको गरीब जनता के लिए लागू किया था और इससे ग्रामीण अंचलों के विकास में मील का पत्थर साबित हूई थी   प्रधान प्रतिनिधि नागेश कुशवाहा, राजकुमार तोमर, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, धर्मेन्द्र दिनकर,  उपाध्यक्ष लीना शर्मा, एस सी विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, राजेश सिकरवार सरपंच राम लखन मीणा, सेवा दल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, शालिनी शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शिवहरे, अल्पसंख्यक विभाग की अध्यक्ष शवनम खान , रोशनी शिवहरे,--- ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र पोसवाल, उमर फारूक, शिबू लोधा, रामेंद्र मीणा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, रविंद्र परमार, महेंद्र सिंह त्यागी,ने कहा कि मनरेगा गरीब परिवारों के लिए ऐतिहासिक पहल थी मनरेगा ने करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ काम करने का कानूनी अधिकार दिया, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष नासिर खान,नगर अध्यक्ष बाबुल भाई, सेवा दल यूथ परवेश पठान,ओ वी सी अध्यक्ष सोनू यादव,  राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष  रविंद्र परमार ,प्रदेश पदाधिकारी सेवा दल बोबी जगरिया,शहजाद जलमानी, सुलेमान फारुकी , प्रदेश सचिव रविंद्र मौर्य, सुरेंद्र जाटव दरिया पुर ,फरहत खान, राजेश प्रजापति, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण शर्मा,पार्षद  पूर्व पार्षद गुड्डू कुरैशी,हरविलास रजक, श्यामू पंडित, अविनाश शास्त्री, मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, नज्जो खान पूर्व पार्षद, भगवान दास जाटव, महावीर कुशवाहा, नेमीचंद कुशवाहा, गोरेलाल कुशवाहा, रोहित शर्मा, आर्यन शर्मा, माहिर हसन रिजवी,जनक सिंह लोधा, मेवाराम कुशवाहा, अनिल अरेला, योगेश अग्रवाल, संजय कुमार बघेल  अभिषेक सक्सेना, अभिषेक यादव, शैजी जाफरी ,जाफरी हरिशंकर गोयल रमेश महामना, मनीष गोयल, नईम खान, हरि पहाड़िया, केशव मीणा, पप्पू कंसाना ,महादेव मीणा, उज्जवल शर्मा, हरि सिंह पहाड़िया, जगमोहन लाल  आर्यन शर्मा प्रदेश सचिव, रोहित शर्मा, विनोद कुमार मीणा, लोकेंद्र, पार्षद आनंद मिश्रा, पार्षद विवेक शर्मा, पार्षद सद्दाम, पार्षद आनंद मिश्रा ,आजाद मिर्जा, पप्पू कंसाना, शाहरुख खान, दिनेश त्यागी, मुन्ना खान अब्बासी, श्यामू पंडित, विष्णु परमार ,जगदीश त्यागी, अशोक कुमार, बच्चू सिंह कुशवाहा, मोमिन खान, रुस्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।