यूपी के विधायक त्यागी ने गिनाई भाजपा की उपब्धियां ओर कांग्रेस पर लगाए आरोप  

Sep 16, 2023 - 15:15
 0

अलवर। यूपी के गाजियाबाद में मुराद नगर के बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा की उपब्धियां गिनाई ओर कहा है कि राजस्थान में चुनाव मोदी के चेहरे पर लडा जाएगा। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के भाई पर कब्रिस्तान की जमीन अपने नाम कराने का आरोप भी लगाया।
विधायक अजीत पाल अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 8 दिन प्रवास पर अलवर हैं। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अनेक आरोप लगाए ओर कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार फेल है। यहां अपराध भी इतने बढ़ रहे हैं कि जनता का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। वहीं महिला अत्याचार रोकना भी कांग्रेस के बस में नहीं है। यहां तो भ्रष्टाचार का खुला खेल होने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री के भाई पर कब्रिस्तान की जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया ओर इतना ही नहीं ओर भी बिना नाम लिए अनेक जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा।
पहले कहा जाता था कि यूपी आपराधिक क्षेत्र है लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि अपराध के मामले में राजस्थान तो यूपी से बहुत आगे है। राजस्थान अपराध की नगरी बन गई है। यूपी से बुरी स्थिति में राजस्थान है। यूपी तो विकास के कार्यों के कारण अब बहुत आगे निकल गया है। विधायक अजीत पाल ने कहा कि अलवर ग्रामीण में बीजेपी जिसे टिकट देगी वही जीतकर आएगा। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा जनप्रतिनिधि को हटाने का जनता ने अब मानस बना लिया है क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां तो कांग्रेस के पार्षद भी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। जब कब्रिस्तान की जमीन एक मंत्री का भाई अपने नाम कराता पकड़ा जाता है तो इससे बड़ा भ्रष्टाचार ओर क्या होगा।
विधायक अजीत पाल ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी जिसे भी कमल का निशान देकर भेजेगी, उसे जनता जिताएगी। इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार ही बनेगी। किसानों की जमीन निलाम करने के मामले में कांग्रेस के प्रति जनता में गुस्सा है। बिजली नहीं मिलने से विरोध हैं। पानी नहीं मिलने से भी जनता गुस्से में है। सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी रही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उम्मेद सिंह चौहान मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।