जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन अतिथियों द्वारा तारबंदी, फार्म  पॉन्ड एवं फव्वारा संयंत्र योजना के तहत किसानों को वित्तीय स्वीकृति पत्र सौपें

Dec 24, 2025 - 14:03
 0
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन  अतिथियों द्वारा तारबंदी, फार्म  पॉन्ड एवं फव्वारा संयंत्र योजना के तहत किसानों को वित्तीय स्वीकृति पत्र सौपें

अलवर। राष्ट्रीय किसान दिवस के सुअवसर पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को मिनी सचिवालय के कलक्ट्रेट सभागार में हुआ।
 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मेड़ता सिटी (नागौर) में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई तथा राज्य परियोजनाओं में किसानों को 1 हजार 200 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

जिले के 758 किसानों को विभिन्न योजनाओं में 2 करोड 5 लाख रुपए से अधिक राशि की गई हस्तांतरित

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में अतिथियों द्वारा तारबंदी योजना के तहत कृषक मदन लाल एवं सुखबीर सिंह, फार्म पॉन्ड योजना के तहत कृषक सरदार सिंह तथा फव्वारा संयंत्र योजना के तहत कृषक रामेश्वर दयाल एवं लखदीर सिंह को वित्तीय स्वीकृति पत्र सौपें। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी. मीणा ने बताया कि किसान सम्मेलन में जिले के 657 किसानों को तारबंदी, फार्म पॉन्ड, पाइपलाइन, कृषि यंत्र एवं अन्य योजनाओं में 1.89 करोड रुपए तथा उद्यान विभाग की ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर एवं स्प्रिंकलर योजना में 101 किसानों को 16.13 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अधीन मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 26 हजार 299 पशुपालकों को 7 करोड 99 लाख 60 हजार 940 रूपये की अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
 जिला स्तरीय कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मुकेश कायथवाल, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी.सी. मीणा, सहकारिता के उप रजिस्ट्रार गुलाबचंद मीणा, उद्यान विभाग के उप निदेशक के.एल. मीणा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक मुरारी लाल मीणा, नरेश गोयल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।