नाहरगढ़ में रास्ता भटके दो भाई 3 घंटे में मिले: पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर परिजनों को सौंपा  

Jan 12, 2025 - 13:31
 0
नाहरगढ़ में रास्ता भटके दो भाई 3 घंटे में मिले: पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर परिजनों को सौंपा  

 

जयपुर के नाहरगढ़ घूमने गए दो चचेरे भाई शनिवार शाम को रास्ता भटक गए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें 3 घंटे में ढूंढकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया।  

डीसीपी (नोर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि सोडाला निवासी निशांत और क्रिश नाहरगढ़ से हथिनी कुंड घूमने गए थे। लौटते समय अंधेरे और कोहरे की वजह से वे जंगल में भटक गए और घबरा गए। सूचना पर SHO ईश्वर चंद पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।  

पुलिस ने दोनों भाइयों से संपर्क कर उनकी लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सकुशल जंगल से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस के त्वरित प्रयासों की सराहना की। बता दें, इसी इलाके में 1 सितंबर को लापता हुए दो भाइयों में से एक की जान चली गई थी। 

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।