करोड़ों की लागत से बनेगी जिले को जोड़ने वाली सड़क, विधायक अनिल शर्मा ने किया लोकार्पण 

Jan 16, 2023 - 15:47
 0
करोड़ों की लागत से बनेगी जिले को जोड़ने वाली सड़क, विधायक अनिल शर्मा ने किया लोकार्पण 


सरदारशहर। तहसील क्षेत्र को जिले से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह में बोलते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा क्षेत्र के विकास में अनेक घोषणाएं की है। आगामी बजट में भी क्षेत्र के लिए सुखद बजट होगा। क्षेत्र में अनेक समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अनेक घोषणाएं की गई है। जिसके तहत सरदारशहर को जिले से जोड़ने वाली सड़क की हालत बहुत खराब थी। उसी के तहत मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा की गई थी। जिसके तहत सड़क का लोकार्पण किया गया है। आने वाले समय में जब यह सड़क तैयार हो जाएगी तो क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पर जाने के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं क्षेत्र में अनेक सड़कों का भी लोकार्पण किया गया है। आगे भी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अनेक घोषणाओं के साथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए जाएंगे। क्षेत्र की जनता ने स्वर्गीय पंडित विधायक भंवरलाल शर्मा को जो प्यार और स्नेह दिया था वहीं स्नेह और प्यार क्षेत्र की जनता से मुझे मिला है। मेरे द्वारा भी क्षेत्र के लोगों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। रतनगढ़ क्षेत्र के गांव में भी अनेक विकास कार्य करवाने के लिए लोकार्पण किया जाएगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वर राम डूडी, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, मदनलाल निर्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर माली, उमरदीन सय्यद, पार्षद हंसराज सिद्ध, राजेश पारीक, अशोक मेहरा, ताराचंद सैनी, लालबहादुर सेवदा, ओमप्रकाश नाई, पंचायत समिति सदस्य सरोज कंवर, रामकुमार कुलहरी, शमसुद्दीन खोखर, राजू रंगाईसर, सहीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।