शीघ्र कार्य के लिए धावास और सिरसी की जनता ने कर्नल राठोड का जताया आभार

Jul 15, 2024 - 20:39
 0

राजस्थान में भाजपा सरकार जनसुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित है, यह बात कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कही। उनके निर्देश पर धावास अंडर पास और सिरसी अंडर पास में होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान 24 घंटे से भी कम समय में कर दिया गया।

बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या के कारण धावास और सिरसी अंडर पास में जनता को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। लेकिन शीघ्र कार्यवाही करते हुए इस समस्या का समाधान कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य से जनता को अब आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।

जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार जनसुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।