Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रैफिक की बढ़ती समस्या का होगा निवारण, आज से लगेगा होम गार्ड 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे में थाना परिसर में मंगलवार शाम 6 पीएम पर पुलिस थाना राजलदेसर में सांप्रदायिक घटनाओं के निवारण के लिए विशेष अभियान के तहत जनसहभागिता की मीटिंग रखी गई। पुलिस उपाधीक्षक अनिल पुरोहित तहसीलदार कालूराम इन्दलिया की अध्यक्षता में शुरू हुई मीटिंग में लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान बीओबी बैंक के आगे ट्रेफिक व्यवस्था की समस्या से अवगत करवाया जिस पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल पुरोहित ने बुधवार से एक होम गार्ड की ट्रेफ़िक व्यवस्था के लिए लगाने के लिए थानाधिकारी को आदेश दिया। कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठी। मीटिंग में थानाधिकारी गीता रानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, बाबुलाल जैन, विक्रम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पुनमचन्द गर्ग, पुर्णाराम लोमरोड, राजेश गर्ग, मनोज पारीक, आलसर सरपंच ज्ञानीराम, जीतूराम मेघवाल, शरीफ छिपा, उमाशंकर दाधीच सहित कस्बे के लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास