भाजपा सरकार की ओर से निकाली जा रही सुशासन रथ यात्रा का विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत
नौगावा। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सुशासन रथ यात्रा का नौगांवा मंडल के विभिन्न गांवो में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मंशा माता मंदिर में देवी मां के दर्शन कर सुशासन रथ यात्रा को विधायक सुखवंत सिंह ने माता के मंदिर पर हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्र के लिए रथ को रवाना किया। रथ यात्रा का ग्राम पाटा, रघुनाथगढ़, बलरामपुर, खोहड़ा, नीकच, गढ़ी, धनेटा, मुबारिकपुर, बरामदा, डाबरी व हाजीपुर में ग्रामीणों ने एवं कार्यकर्ताओ ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक सुखवंत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, जिला पार्षद सरिता राज, गगन दीप, राजेश राठी, विधानसभा प्रभारी विष्णु शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भीम सिंह, भगवान सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, योगेंद्र शर्मा, जिला मंत्री कमल भादवा, अशोक चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति