सावित्री बाई फुले जयंती समारोह आज

शिक्षिकाओं और वृद्ध महिलाओं का होगा सम्मान
फुलेरा (राजकुमार देवाल) राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका तथा कवयित्री ओर महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह 3 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे स्थानीय बिचून रोड स्थित सावित्री बाई फुलेरा सर्किल पर माली सैनी समाज संस्था फुलेरा और सावित्री बाई संस्था फुलेरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए माली सैनी समाज संस्था के महामंत्री एडवोकेट राहुल सैनी ने बताया कि प्रातः 11:15 बजे दीप प्रज्वलन के पश्चात 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही नगर में शिक्षा कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाली शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया जाएगा। माली सैनी समाज संस्था फुलेरा के अध्यक्ष तेजकरण सैनी और सावित्री बाई संस्था फुलेरा की अध्यक्षा अंजू सैनी ने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं ओर प्रबुद्धजनों भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।