रिया प्रजापत का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन

Dec 11, 2024 - 21:06
 0
रिया प्रजापत का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन


जयपुर टाइम्स 
रतनगढ़। श्री गांधी बाल निकेतन की छात्रा रिया प्रजापत पुत्री हेतराम प्रजापत ने अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना स्थान काबिज किया। प्रशिक्षक कोमल सोनी ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शाहपुरा, जयपुर में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर में अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिया ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में भीलवाड़ा की जीनत मोईन को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया है। रिया आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक देवास, मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया के इस उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबन्धन, प्रधानाचार्या उषा मिश्रा, दीपिका शर्मा, प्रशिक्षक राजेश गहलोत व खेल जगत से जुड़े स्थानीय नागरिकों ने बधाई दी।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।