पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या, ABVP सांगानेर का जोरदार प्रदर्श

Aug 18, 2024 - 19:59
 0

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए यौन दुष्कर्म और हत्या ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सांगानेर जिले के कार्यकर्ताओं ने सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक लोकेश कसाना ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदर्शन में बलवीर सैनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। देशभर में इस घटना की निंदा हो रही है और न्याय की मांग की जा रही है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।