राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन
जयपुर टाइम्स
धौलपुर(निस)। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के आराध्य रिसॉर्ट में में समापन हो गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षकों की समस्या का समाधान करवाने को हमेशा शिक्षक संघ एकीकृत अग्रणी रहता है, कभी भी शिक्षकों का अहित नहीं होने देता है। उन्होंने कहा कि हमारा महासंघ एकीकृत हमेशा शिक्षकों का साथ देता रहेगा। वही प्रदेश अध्यक्ष डॉ रणजीत मीणा ने बताया कि सरकार के समक्ष शिक्षकों के मांग पत्र तैयार कर भेजने में पूरी पूरी टीम कोशिश करेगी। कार्यक्रम को गिरिराज शर्मा, चन्द्रभान चौधरी, सविता मीणा,ऋषिराज यादव, तेजकरण, महेश शेरावत, विकास शर्मा, जबर महल, बनवारी एचरा, राजवीर सिंह, मनोज पोसवाल, नरेंद्र कुमार, यशप्रकाश शर्मा,ने भी संबोधित किया। सम्मेलन संयोजक राधेश्याम कपासिया ने बताया कि सम्मेलन के समापन पर मांग पत्र तैयार किया जाएगा जिसका अनुमोदन करवाकर राज्य सरकार को मांग पत्र भेजा जाएगा। इस अवसर पर राकेश प्रजापति, चोलसिंह, त्रिलोक यादव, अशोक शर्मा, मधु यादव, रेनू बारेठ, अंजुबाला, जसवंत सिंह, राजन मीणा, मानसिंह चंदेला, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति