नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल अभियान: रिफ्लेक्टर लगाए

Dec 22, 2025 - 13:07
 0
नो रिफ्लेक्टर नो व्हीकल अभियान: रिफ्लेक्टर लगाए


जयपुर टाइम्स 
धौलपुर(निस)। राजस्थान सरकार की ओर से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर की ओर से एन एच ए आई दौसा के सहयोग से सैंपऊ व बाड़ी रोड़ पर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया जिसमें वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। 
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में काफी कोहरा हो रहा है ऐसे में यदि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं तो दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जहां तक संभव हो दिन में सफर करें रात्रि के सफ़र से बचें और वाहनों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए। उन्होंने कहा कि खासकर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगा होना अनिवार्य है। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जारी रहेगा वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें। चंद्रमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है और आगे भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगी। यशवीर पोसवाल, अंकित अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।