विकास के पहियों पर दौड़ रहा है राजस्थान - महर्षि विकास रथ का कार्यक्रम रविवार को भरपालसर,लाछडसर,परसनेऊ व आलसर में हुआ आयोजित
रतनगढ़ राज्य की भाजपा सरकार के सफलतापूर्ण दो वर्ष पुरे होने पर सरकार की जनकल्यानकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ रविवार को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहा | विकास रथ के रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दुसरे दिन ग्राम पंचायत भरपालसर,लाछ्डसर,परसनेऊ व आलसर में प्रवास रहा | ग्राम पंचायत भरपालसर में ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंहुचे और प्रदेश का सर्वागीण विकास सुनिश्चित हो | महर्षि ने कहा कि राज्य विगत दो वर्षों में तेजी से विकास कर रहा है | विकास के पहिये पर राजस्थान दौड़ रहा है | उल्लेखनीय है कि बढ़ता राजस्थान - हमारा राजस्थान थीम पर आधारित विकास रथ 13 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर 2025 तक लगातार रतनगढ़ विधानसभा में रहेगा | प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का कार्य करेगा | इस अवसर पर पूर्व प्रधान सन्तोष तालनिया,पंचायत समिति अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा, राजलदेसर तहसीलदार हरदीप सिंह,लक्षमण सिंह राठौड़,श्याम लाल बारुपाल,प्रभुनाथ मंडा,नारायणराम मेघवाल,मंगुनाथ सिद्ध,बेगाराम मेघवाल,नागरमल शर्मा,मोटाराम जाट,गोरखाराम मेघवाल,उम्मेद सिंह राठौड़,रणजीत, सुरज्ञान सिंह,लूणाराम जाट,किशनाराम मेघवाल,भैरू सिंह राठौड़,घनश्याम सिंह,लादुनाथ सिद्ध,भागीरथ गोदारा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित थे |
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति