सरदारशहर में बरसात ने तोड़े कई रिकॉर्ड -बरसात के बाद ताल तलैया व जोहड़ पानी से लबालब

Jul 24, 2024 - 22:41
 0


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अच्छी बरसात हुई है। बरसात के बाद खेतों में बने ताल तलैया व घरों में बने कुंड बरसात के पानी से पूरी तरह लबालब हो गए हैं। शहर में हुई तेज बरसात के कारण उपजिला राजकीय अस्पताल में भी पानी भर गया। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, डिलीवरी रूम सहित चिकित्सकों के रूम में पानी भर गया। वहीं शहर में आई तेज बारिश के कारण शहर के घंटाघर, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, ताल मैदान सहित तमाम निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए और तीन से चार फीट तक पानी भर गया। आमजन को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी का सफर तय करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने कहा कि पानी निकासी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं किसानों की माने तो इस महीने में इस बार हुई बरसात ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। जिससे खेतों में किसानों की चहल-पहल भी देखने को मिल रही है। शहर के व्यापारी किशोर मित्तल ने बताया कि शहर में अच्छी बरसात हुई है। लेकिन लोगों को पानी भराव की समस्या का भी सामना भी करना पड़ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि शहर में पानी निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कर शहर के लोगों को राहत देनी चाहिए। लेकिन पिछले 40 वर्षों से शहर में पानी भराव की समस्या आज भी जस की तस पड़ी है। अब कुछ सुधार हुआ है। पहले 1 महीने तक पानी भरा रहता था कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। लेकिन नगरपरिषद को चाहिए कि इसका स्थाई समाधान करने के लिए एक योजना बनाकर इस पर काम करें जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़े। आगे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून की भी अच्छी बरसात होगी। जिससे किसान खेती पर निर्भर है उसके लिए फायदा होगा। किसानों के लिए बरसात अच्छा संकेत लेकर आई है। लेकिन शहर के हालात बरसात के बाद आज भी जस के तस है। नगर परिषद की ओर से हर साल करोड़ों रुपए पानी निकासी की समस्या के समाधान को लेकर खर्च किए जाते हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होता है। इस पर कोई ठोस योजना बनाकर पानी भराव की समस्या से क्षेत्र शहर के लोगों को परेशानियां न हो ऐसा कार्य नगर परिषद को करना चाहिए।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।