राजनारायण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा दूदू पश्चिम मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन 

Nov 20, 2024 - 20:29
 0
राजनारायण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा दूदू पश्चिम मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन 


दूदू (निसं)। भारतीय जनता पार्टी दूदू पश्चिम की संगठन पर्व मंडल कार्यशाला का आयोजन अजमेर रोड़ स्थित अन्नपूर्णा होटल में मण्डल अध्यक्ष राजनारायण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमार साँभरिया की उपस्थिति में प्रत्येक बूथ पर दो दो सक्रिय कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया गया। वहीं जो ऑनलाइन सदस्य बनाने में असमर्थ है उन्हें ऑफलाइन रसीद के द्वारा 50 प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण  करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी दिलीप कुमावत,विष्णु खटाना, अवधेश शर्मा,नरपत सिंह, तरुण कुमावत, सतपाल खारोल,काना राम, दशरथ सिंह,कृष्ण वीर सिंह,दीपसा, जगदीश माली,अंकित भाटी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।