अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 

जयपुर टाइम्स 

चाकसू:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखावदा में शुक्रवार को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान प्रहलाद मीणा, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष भगवान देवनारायण ट्रस्ट कोटखावदा श्रवण गुर्जर, रामनगर सरपंच बनवारी लाल शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखावदा प्रधानाचार्य बोदूलाल बेनीवाल, लक्ष्मण लाल मीणा, राजकुमार चौधरी, लक्ष्मी नारायण रैगर, रामजीलाल बेरवा, बाबूलाल बैरवा, रामस्वरूप चौधरी एवं विभा शर्मा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका द्वारा  योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान ग्रामवासी एवं विद्यार्थी भी उपस्थित होकर योग अभ्यास किया। प्रधान प्रहलाद मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा की मन अर्थात चित की वृत्तियों का सर्वथा रुक जाना योग है!