कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित
सुजानगढ़ (नि.सं.)। सर्दी अपने रंग दिखाने लगी है और मात्र दो दिनों में ही ठण्डी हवाओं और ओस, कोहरे के कारण लोगों का जन जीवन बदल गया है। अलसुबह से ही घना कोहरा छाने के कारण लोग 9 बजे तक घरों में बिस्तर में ही दुबके रहे। लोगों का आम जन जीवन व रोजमर्रा के काम 9 बजे बाद ही सामान्य हो पाये। वहीं करीब दस बजे तक सूर्य देवता ने दर्शन दिये, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। वाहनों की गति कोहरे के कारण धीमी ही नजर आई।
Jaipur Times
जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।