मुख्यमंत्री का नववर्ष संदेश: उपलब्धियों भरा रहा 2024, 2025 में विकसित राजस्थान की ओर नए संकल्प

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए 2024 को राजस्थान के लिए उपलब्धियों का वर्ष बताया। उन्होंने ईआरसीपी परियोजना, यमुना जल समझौता, राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट, और रोजगार योजनाओं को राज्य की प्रगति की नींव बताया।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और किसानों की मदद के लिए लिए गए फैसले 2047 के विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2025 में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Jaipur Times
जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।