मंत्री ने चूरू जिले की गौशाला संचालकों के साथ की मीटिंग

सालासर - मगंलवार शाम को गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया श्री बालाजी गौशाला संस्थान पहुंचकर चूरू जिले की गौशाला संचालकों के साथ संवाद किया। मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता में सभी देवी देवताओं का वास होता है। भगवान शिव की पूजा करने के बाद नंदी की पूजा भी की जाती है इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नंदी शालाओं का भी निर्माण करवाया जा रहा है। महंगाई को देखते हुए अनुदान राशि को बढ़ाया गया और छ महीने से बढ़ाकर नो महीने किया गया। सरकार गायों के लिए अलग अलग योजनाओ को लागू कर रहे हैं सरकार हर ग्राम पंचायत पर गौशाला बनाने को लेकर तैयार है। हर साल 12 सो से 14 सो करोड़ रुपए गौशालाओ को अनुदान राशि दिया जा रहा है। आप लोगों को गौशाला में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है उसका समाधान किया जाएगा। पशुधन को बढ़ावा देने के लिए पशुधन बीमा योजना भी लागू की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो कहते हैं वो करते भी हैं। सालासर श्री बालाजी गौशाला में चारा भंडार के लिए 10लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके बाद मंत्री ने गौमाता को छप्पन भोग लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, कमल पुजारी, सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका, बेगाराम ढाका, सूर्यप्रकास शर्मा, बबलू पुजारी चोधरी चरण सिंह कमल पुजारी छतीश शर्मा डॉ मेवा राम कड़वासरा जीतू सिंह भिकम चंद पुजारी बलवीर राव सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री ने सालासर मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए पूछने पर मंदिर पहुंचने पर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी उपाध्यक्ष मनोज पुजारी कमल किशोर पुजारी प्रथम पुजारी पूर्व प्रधान सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका आदि लोगों ने मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। लालपुरा गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गोशाला को तोड़ने के सवाल पर गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी लेकर उचित कारवाई की जायेगी।