सादुलपुर विधायक कृष्णा पुनिया के नेतृत्व में गाँव बैरासर बड़ा में कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी पार्टी, बीजेपी व बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की

May 21, 2023 - 17:13
 0
सादुलपुर विधायक कृष्णा पुनिया के नेतृत्व में गाँव बैरासर बड़ा में कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी पार्टी, बीजेपी व बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की

सादुलपुर 21 मई 2023
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं सादुलपुर विधायक पद्मश्री डॉ कृष्णा पुनिया का साँखू से राजगढ़ रोड़ बनाने के लिए एवं गाँव बैरासर बड़ा में विकास कार्य करवाने के लिए स्वागत समारोह रखा गया। जिसमे धनसिंह सहारण, ईश्वर सिंह सहारण, सत्यवीर सहारण, कर्णसिंह सहारण, अजय सहारण, कश्मीर नाई, सत्यवीर नाई, घासीराम पुनिया, प्रहलाद कारगवाल, दानसिंह गुज्जर, राधेश्याम मेघवाल, जयलाल मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, रवींद्र गोदारा (बसपा), महेंद्र बुरडक, बजरंग बुरडक, ओमप्रकाश पुनिया (बीजेपी) विजयसिंह पुनिया, जयसिंह पुनिया लम्बरदार, सोहनराम नाई (कम्युनिस्ट पार्टी), व कैप्टन रामस्वरूप बाना नेशल (बीजेपी) आदि ने कम्युनिस्ट पार्टी, मार्कसवादी पार्टी, बीजेपी और बसपा छोड कांग्रेस पार्टी का ज्वाइन की।

इस दौरान सहारण, मेघवाल, नाई, बुरडक, पुनिया और गुज्जर समाज के लोगों ने विधायक कृष्णा पुनिया पर विश्वास जताया। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर प्रमुख समाज के लोगों ने कहा कि हम विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के विकास कार्यों से प्रेरित होकर सबको बिना भेद भाव के साथ लेकर चलने वाली कार्य शैली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया और आने वाले चुनावों में समाज के लोगों को जागरूक करेगे। विधायक ने कहा कि आप सभी हमारे कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।

इस दौरान मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पुनिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुनिया, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पुनिया, बैरासर सरपंच महावीर पुनिया, नेशल सरपंच रोहतास कड़वासरा, जोगेंद्र फगेडिया सरपंच, नगर अध्यक्ष पवन सेनी, पूर्व सरपंच भानीराम मेघवाल, नियाज मोहम्मद, अमरसिंह गोठवाल, श्रवण शर्मा, नाहरसिंह मेघवाल, सत्यवीर बागोत, धर्मवीर सिहांग बीडीसी रामसराताल, कालूराम मीणा सरपंच, कृष्ण मीणा पूर्व सरपंच, रामेश्वरलाल पुनिया, बेगराज गौस्वामी, सरजीत गौस्वामी, बनवारी चाहर ढाणी छोटी, ईश्वर सहारण, श्रीपाल डारा, सुभाष कल्ला, मनोज डूडी मालानाबास, संजय पुनिया बीडीसी एवं दयानंद कलानाताल आदि मौजूद थे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।