जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 


 सवाई माधोपुर, 15 नवंबर। 
नेहरू युवा केन्द्र सवाई माधोपुर के  द्वारा भगवान बिरसा मुंडा  की जयंती के अवसर पर 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रजत भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिती  जिला सह प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा रहे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की भूमिका एबीवीपी के नगर अध्यक्ष मुकेश जांगिड़ ने निभाई। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों और  कार्यों व उनके समर्पित योगदान के विषय में युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संबोधन‌ देते हुए चंद्रप्रकाश ने बताया कि बिरसा मुंडा‌  एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और 'धरतीबा' के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में  वाद विवाद प्रतियोगिता एवं क्विज  प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया जिसमें समस्त युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया  । इस दोरान एबीवीपी के विभाग संयोजक हेमंत शर्मा, मनोज महावर, महेंद्र शर्मा, हरमीत सिंह, रवि सैनी  युवा उपस्थिति रहे।