बालाजी धाम ठीकरिया में सम्मान समारोह आयोजित 

Apr 7, 2023 - 16:27
 0
बालाजी धाम ठीकरिया में सम्मान समारोह आयोजित 

 कांवट,  बालाजी धाम ठीकरिया में गुरूपूर्णिमा पर्व व हनुमानजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम के दौरान  पुजारी रामसहाय महाराज के सानिध्य में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण नेहरा ने की व मुख्य अतिथि बाबूसिंह बाजोर, शिक्षाविद बालचंद लाम्बा, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र, पूर्व सरपंच भोलाराम लाम्बा, हम्मीराम खोकर, रोहिताश यादव,  ख्यालीराम बड़सरा, बीरबल रोलानिया, रिछपाल खोकर, गणपत राम जाखड़, राजू सैनी, नागर मल गुर्जर आदि की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में  सहयोग कर सेवा देने पर सभी का सम्मान किया गया। पुजारी  रामसहाय महाराज ने सभी का आभार व्यक्त कर सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों में सहयोग पर आभार व्यक्त किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।