राष्ट्रीय
सुपारी देकर पति की हत्या का आरोप: सोनम रघुवंशी यूपी में ढाबे पर मिली, मेघालय DGP का दावा – पिता बोले पुलिस की बनाई कहानी
द्वारा Jaipur Times

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में 17 दिन से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं। मेघालय DGP ने दावा किया कि सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों से पति की हत्या करवाई। वहीं पिता ने बेटी को बेगुनाह बताया और पुलिस पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। ढाबा मालिक के मुताबिक, सोनम रोते हुए आई और परिवार से बात करने के लिए फोन मांगा। गाजीपुर पुलिस ने कहा कि सोनम गश्त के दौरान बेहोशी की हालत में मिली, जबकि परिवार का कहना है कि वह खुद ढाबे पर पहुंची और भाई को कॉल कराया। मामले में शामिल तीन हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं, एक की तलाश जारी है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
