Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी मुर्शिदाबाद: वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद पहला दौरा, गवर्नर ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

द्वारा Jaipur Times
ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी मुर्शिदाबाद: वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद पहला दौरा, गवर्नर ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सोमवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी। यह दौरा 11-12 अप्रैल को वक्फ कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद हो रहा है, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी और 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और कई परिवारों ने असुरक्षा के चलते पलायन भी किया था।

प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने बसों को आग के हवाले किया और पथराव किया गया। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय लोगों में विश्वास बहाली के लिए अहम माना जा रहा है। राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने बताया कि ममता बनर्जी पहले ही मुर्शिदाबाद जाना चाहती थीं, लेकिन हालात को देखते हुए यह दौरा अब संभव हो पाया है।

इस बीच, राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है जिसमें मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में कट्टरपंथ और उग्रवाद को गंभीर खतरा बताया गया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से सटे इन इलाकों में स्थिति संवेदनशील है, क्योंकि यहां हिंदू आबादी अल्पसंख्यक है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।