Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

कांधरान बना समरसता और पर्यावरण प्रेम की मिसाल, मंत्री मदन दिलावर ने किए 1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

द्वारा Jaipur Times
कांधरान बना समरसता और पर्यावरण प्रेम की मिसाल, मंत्री मदन दिलावर ने किए 1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

चूरू जिले के राजगढ़ ब्लॉक स्थित कांधरान गांव में मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के सामाजिक सद्भाव, समरसता और पर्यावरण के प्रति प्रेम को पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत को सामाजिक कार्यों हेतु बर्तनों के लिए ₹1 लाख और गांव के समग्र विकास हेतु ₹1 करोड़ की योजना की घोषणा की। मंत्री दिलावर ने शिव सरोवर जोहड़, विद्यालय के मुख्य द्वार व 9 कक्षा-कक्षों का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने भूमि सुपोषण अभियान का विमोचन किया और छात्रों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने गांव की पर्यावरणीय जागरूकता की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

कांधरान बना समरसता और पर्यावरण प्रेम की मिसाल, मंत्री मदन दिलावर ने किए 1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा