Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राजस्थान में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित: आज 28 जिलों में येलो अलर्ट, जयपुर सहित 9 शहरों में झमाझम; थाना, हॉस्पिटल और सड़कें जलमग्न

द्वारा Jaipur Times
राजस्थान में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित: आज 28 जिलों में येलो अलर्ट, जयपुर सहित 9 शहरों में झमाझम; थाना, हॉस्पिटल और सड़कें जलमग्न

राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 28 जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, जालोर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा और पाली समेत 9 जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर की सड़कों पर नदियों जैसा नजारा दिखा, वहीं चौमूं थाना परिसर में करीब एक फीट तक पानी भर गया। बूंदी के सरकारी अस्पताल और भीलवाड़ा की शाहपुरा पुलिस चौकी में भी जलभराव की स्थिति बनी। बांसवाड़ा में एक ट्रैक्टर चालक नदी में बह गया, जिसकी तलाश जारी है। झालावाड़ में सुबह 11 बजे मानसून की पहली तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

राजस्थान में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित: आज 28 जिलों में येलो अलर्ट, जयपुर सहित 9 शहरों में झमाझम; थाना, हॉस्पिटल और सड़कें जलमग्न