Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

ऑल टाइम हाई से ₹5,366 नीचे आया सोना: आज ₹93,734 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा; चांदी भी ₹407 सस्ती होकर ₹93,718 प्रति किलो

द्वारा Jaipur Times
ऑल टाइम हाई से ₹5,366 नीचे आया सोना: आज ₹93,734 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा; चांदी भी ₹407 सस्ती होकर ₹93,718 प्रति किलो

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 5 मई को हलचल देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹220 की बढ़त के साथ ₹93,734 पर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले इसका भाव ₹93,514 था। हालांकि, सोना अब भी अपने ऑल टाइम हाई ₹99,100 (21 अप्रैल) से ₹5,366 नीचे कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर चांदी के दाम में गिरावट आई है। एक किलो चांदी ₹407 सस्ती होकर ₹93,718 पर आ गई है। इससे पहले चांदी का रेट ₹94,125 प्रति किलो था। गौरतलब है कि 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के भविष्य के संकेतों और वैश्विक आर्थिक हालात पर बनी हुई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।