Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला: पहलगाम में 27 पर्यटकों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, मोदी सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे

द्वारा Jaipur Times
पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला: पहलगाम में 27 पर्यटकों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, मोदी सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर हुए भीषण आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ, जिसमें आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हमले के बाद फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे। बताया जा रहा है कि हमले से पहले पर्यटकों से उनका नाम पूछा गया और उनसे कलमा पढ़वाया गया। यूपी के शुभम द्विवेदी को नाम पूछने के बाद सिर में गोली मारी गई। मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के नागरिक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक नागरिकों समेत दो स्थानीय भी मारे गए हैं।

घटना के बाद देशभर के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पहुंचकर कतार में रखे शवों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दो दिवसीय दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापसी की और अब वह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।

यह हमला 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। उधर, उरी सेक्टर में सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराकर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला: पहलगाम में 27 पर्यटकों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, मोदी सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे