Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में तिहरा हत्याकांड: मंदिर गार्ड की हत्या के आरोपी के घर से दो दोस्तों की लाशें बरामद, नशे में पार्टी के बाद कत्ल की आशंका 

द्वारा Jaipur Times
भीलवाड़ा में तिहरा हत्याकांड: मंदिर गार्ड की हत्या के आरोपी के घर से दो दोस्तों की लाशें बरामद, नशे में पार्टी के बाद कत्ल की आशंका 


भीलवाड़ा। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में अयप्पा मंदिर के गार्ड की हत्या के मामले में गिरफ्तार दीपक नायर के प्रतापनगर स्थित घर से उसके दो दोस्तों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान संदीप भारद्वाज (45) और रविन्द्र उर्फ मोनू (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या मंदिर गार्ड की हत्या से पहले धारदार हथियार से की गई थी।
घर में तेज दुर्गंध आने पर तलाशी ली गई, जहां खून से सनी लाशें और जले हुए गद्दे बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक ने दोनों दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी और कहासुनी के बाद नशे की हालत में उनकी हत्या कर दी। तीनों हत्याओं में चोटों का पैटर्न समान है।
पुलिस ने FSL और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को मौके पर बुलाया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।