राजगढ़ सादुलपुर निवासी एवं श्रीगंगानगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन गुप्ता को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाइयां तथा भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं..

राजगढ़ सादुलपुर निवासी एवं श्रीगंगानगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन गुप्ता को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाइयां तथा भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं...
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगदान जीवनदान महा अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर जिला प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा है। उसी उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सीएमएचओ डॉ. गुप्ता को सम्मान नवाजा गया है। जयपुर में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर हुए विशेष कार्यक्रम में मंत्रियों तथा अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने डॉक्टर गुप्ता को सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अपनी कर्मठ कार्य शैली तथा कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से डॉक्टर गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। उसके लिए पूर्व में भी ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।