सादुलपुर सांखू में आबादी भूमि विस्तार करवाने पर विधायक कृष्णा पुनिया का भव्य स्वागत

Jun 19, 2023 - 14:48
 0
सादुलपुर सांखू में आबादी भूमि विस्तार करवाने पर विधायक कृष्णा पुनिया का भव्य स्वागत

सादुलपुर 19 जून 2023
सांखू फोर्ट में मौहल्ला कुम्हारान आबादी भूमि विस्तार  करवाने पर विधायक कृष्णा पुनिया का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इसी दौरान सांखू फोर्ट में नवनिर्मित होम्योपेथिक औषधालय भवन का लोकार्पण विधायक पद्मश्री डॉ कृष्णा पुनिया एवं मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पुनिया के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। जिसने हज़ारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक कृष्णा पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि सांखू में प्रजापत समाज की वर्षों से आबादी भूमि विस्तार की मुख्य माँग थी जिसको पूर्व विधायक और सांसद ने अनदेख किया। लेकिन मैंने इनको विश्वास दिलाया और मेरे अथक परियासों से सांखू में कुम्हरान आबादी का जो विस्तार हुआ हैं वो पूरे विधानसभा के क्षेत्रवासियों के सामने हैं। आबादी भूमि नहीं होने के कारण इनको सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता था। आबादी भूमि विस्तार होने से यहाँ के लोगों को मलकाना हक़ मिल गया हैं। पूर्व विधायक ने कोई विकास कार्य नहीं करवाया और लोगों को कहते रहे के मेरी सरकार नहीं हैं ऐसे लोगों से सतर्क रहने की नसीहत दी। साथ ही विधायक ने कहा कि सांखू से चाँदगोठी रोड़ मुख्य माँग थी जिसको हमने बनवाया सांखू के लोगों में नेशल तक सड़क बनवाने की माँग की थी लेकिन हमने उस रोड को नेशल होते हुए चाँदगोठी तक जोड़ने का काम किया और पूर्व विधायक और सांसद गाँवों में कहते हैं कि ये सड़क मैंने बनवाई ऐसे लोगों को जनता अब चुनाव में वोट माँगने जाएँगे तो उनको वहाँ जवाब माँगेगी क्योंकि जनता समझदार हो चुकी हैं झूठ की राजनीति ज़्यादा दिन नहीं चलती।

साथ ही विधायक पुनिया ने कहा कि हमने चुनाव विकास के नाम पर लड़ा था जो आज चारों तरफ़ विकास कार्य हो रहे हैं। जिसने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए हमने परियास किया। आज राजगढ़ में 4 राजकीय महाविद्यालय शुरू हो रखे हैं जिसने से एक कृषि महाविद्यालय चाँदगोठी में शुरू हो रखा हैं एक सिद्धमुख में और दो राजगढ़ में राजकीय महाविद्यालय शुरू हो चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हैं। सीएचसी राजगढ़ को उप ज़िला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाया।

मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पुनिया ने कहा पिछले चार सालों में विधानसभा में अनेक विकास कार्य हुए जिसकी क्षेत्र में चारों तरफ़ सराहना हो रही हैं। इन विकास कार्यों का गाँवों में जाकर प्रचार करने की ज़रूरत हैं। हमारा सपना हैं कि राजगढ़ की जनता और आने वाली पीढ़ियो के लिए ऐसा अवसर पैदा कर दे कि हर घर में से खिलाड़ी निकले और हर घर के अंदर से अधिकारी निकले ऐसी सुविधा राजगढ़ की जनता को देना चाहते हैं। पिछले चार साल में राजगढ़ में कोई गुंडागर्दी नहीं हुई। राजगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर हैं।

इस दौरान माटी कला बोर्ड के चेयरमैन डूँगरराम गेदर, मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पुनिया, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पुनिया, सरपंच सीता कँवर, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पुनिया, रणवीर झाझड़िया, करतार टाँडी, कुलदीप पुनिया एडवोकेट, बनवारी प्रजापत, नंदलाल गौस्वामी, नियाज मोहम्मद, सरपंच मानसिंह रेबारी, रणधीर जाखड़, गुरुदयाल शास्त्री, सरदाराराम प्रजापत बैजुआ, हाजी रमज़ान काजी, रामकुमार धानिया, धर्मवीर सिहाग, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, अमरसिंह गोठवाल, कालूराम मीणा सरपंच, चन्द्रभान नायक, सुरेश भाटिया, मनोज भारद्वाज, उदयराम  निमिवाल, नंदलाल शर्मा, मोहरसिंह निमिवाल, राजकुमार निमिवाल, डॉ मनोज, सतपाल पांडिया, मनोज डूडी आदि उपस्थित थे मंच संचालन कृष्ण प्रजापत ने किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।