51-51 घंटों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी 

Apr 20, 2023 - 16:08
 0
51-51 घंटों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाओ भूख हड़ताल जारी है। विजयपाल श्योराण ने बताया कि गांधी चौक में 15 अप्रैल से 51-51 घंटे की सुजला जिला बनाओ भूख हड़ताल नरेंद्र गुर्जर, विजयपाल श्योराण के बाद एडवोकेट तिलोक मेघवाल 51 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रशासन द्वारा निर्धारित चिकित्सा टीम ने डॉ अरविंद कुमार भामू के मार्गदर्शन में तिलोक मेघवाल की स्वास्थ्य जांच की। पिछली दो अप्रेल से लगातार गांधी चौक में सुजला महासत्याग्रह के तहत धरना जारी है। धरने पर शिवसेना तहसील अध्यक्ष मनोज तिवाडी, विकास सोनी, महेश माली सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। 

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।