क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का होगा चुनाव

सरदारशहर। तहसील के 11 वर्ष के बाद क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर सोमवार को कृषि उपज मंडी में सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान डाले गए। मतदान के बीच लोगों की भीड़ देखी जा रही है। निर्वाचन अधिकारी चूरू डीआरो कार्यालय के प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उम्मीदवार अपने आवेदन 8 अप्रैल को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाए थे। इसके बाद 10 अप्रैल को कृषि उपज मंडी में मतदान डाले गए। चार बजे तक डाले गए मतों की गणना करते हुए परिणाम में जीत-हार रिजेल्ट जारी किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि बी वर्ग में ईश्वरराम डूडी ने 350 मतों से दुर्बल नाथ के सामने जीत हासिल की है। ब वर्ग में 1044 मतों में से ईश्वर राम डूडी ने 608 मत बीरबल नाथ सिद्ध ने 258 एवं हरलाल डूडी ने 15 मत हासिल किए। वही अ वर्ग में लालचन्द छींरग, इंदरचंद सुथार, कालूराम शर्मा, भंवरलाल पारीक, मानसिंह, जगदीश सिंह राठौड़ ने बाजी मारी है। वहीं पूसाराम, महावीर सिंह, मांगीलाल, मुखराम, रतन सिंह पवार, संतोष आदि को हार का सामना करना पड़ा।
5 सदस्य निर्विरोध चुने गए
क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में 5 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिसमें रमेश मीणा, गीता देवी, मनोज देवी, सतपाल, बजरंगलाल सारण आदि शामिल है।
11 अप्रैल को होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 सदस्य में से दो को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी
सरदारशहर क्रय विक्रय सहकारी समिति के 12 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 11अप्रैल को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनेंगे। उसके बाद ही सरदारशहर क्रय विक्रय सहकारी समिति का नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाएगा।