चाकसू विधायक ने किया लोकतंत्र सेनानी परिवार का सम्मान

Jun 24, 2024 - 22:07
 0

जयपुर टाइम्स 

चाकसू:- चाकसू विधानसभा के एकमात्र आपातकाल (इमरजेंसी) 1975 से 77 के योद्धा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी प्रकाशचन्द शर्मा राडोली के लोकतंत्र सेनानी निवास स्थान चाकसू पहुँचकर विधायक रामावतार बैरवा ने लोकतंत्र सेनानी परिवारजनो का किया सम्मान। वहीं दिवंगत शर्मा की धर्मपत्नी बीनादेवी का श्रीफल शॉल पुष्पगुच्छ से किया सम्मान और शर्मा के आपातकाल और भाजपा पार्टी में योगदान के स्मरणो को याद किया। सम्मान के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन कुमावत, चाकसू शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामधन मोड़ा, चाकसू नगरपालिका पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा, मांगीलाल बैरवा वरिष्ठ नेता अम्बालाल यादव आदि ने सम्मान किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।