बीजेपी की jjm में सेंध लगाने की तैयारी

Aug 17, 2024 - 21:57
 0

रांची। झारखंड में चुनाव टलने के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं, और सत्ताधारी पार्टी JMM में बड़ी टूट की संभावनाएं जताई जा रही हैं। चर्चाओं के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कोल्हान क्षेत्र के कुछ विधायकों के साथ BJP में शामिल हो सकते हैं। कोल्हान की 14 सीटों पर चंपाई सोरेन की मजबूत पकड़ है, जहां फिलहाल कोई भी BJP विधायक नहीं है। 

इसके अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी BJP में जाने की संभावना है। BJP का यह कदम JMM के भीतर आदिवासी नेताओं की अनदेखी का संदेश देने का प्रयास हो सकता है, जिससे हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर सवाल खड़े होंगे।

हालांकि, चंपाई सोरेन ने BJP में शामिल होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "क्या अफवाहें हैं, हमें नहीं पता। हम जहां हैं, वहीं हैं।" इस बीच, राज्य की राजनीति में असमंजस और उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है, और JMM के बड़े नेताओं के संभावित पाला बदलने से पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। चुनाव की घोषणा से पहले इन अटकलों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।