भंवर जितेंद्र सिंह कर्मठ, मृदुभाषी एवं गरीब तबके की आवाज को हमेशा बुलंद रखने वाले नेता हैं - कविता यादव  भंवर जितेंद्र सिंह के जन्म दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित

Jun 12, 2023 - 16:06
 0
भंवर जितेंद्र सिंह कर्मठ, मृदुभाषी एवं गरीब तबके की आवाज को हमेशा बुलंद रखने वाले नेता हैं - कविता यादव   भंवर जितेंद्र सिंह के जन्म दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित

मुंडावर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री, महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ततारपुर (CHC) में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ फल वितरण कार्यक्रम एवं (CHC) ततारपुर को सीमेंट कुर्सी एवं इन्वर्टर भेट किया गया।
तत्पश्चात ततारपुर गौशाला में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गायों को गुड़ एवं चारा खिलाया गया
अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंकर भाग लिया एवं मुंडावर विधानसभा की ओर से 51 युनिट रक्तदान करवाया गया एवं जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
मेजर कविता यादव ने कार्यक्रम के माध्यम से भंवर जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाइयां दी एवं उनकी दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की क्यौकि ऐसे कर्मठ मृदुभाषी एवं गरीब तबके की आवाज को हमेशा बुलंद रखने वाले नेता हमारे अपने भंवर जितेंद्र सिंह ही है जिन्होंने अलवर में विकास की गंगा बहायी है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस डॉ अंजली यादव, गोपी चंद शर्मा, इंजीनियर मनोहर लाल यादव, विशाल यादव प्रेसिडेंट ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अलवर, पूर्व  ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम पटेल, धर्म चंद बोहरा, शुभराम चौधरी, भुरियाराम यादव, पृथ्वी सिंह चौहान, पूर्व पार्षद बाबू लाल यादव, देशराज यादव, एमपीएस रूपेश एडवोकेट, अशोक पटेल, केडी चौधरी, शमशेर भीखावास, टीम ओएसडी मनु शर्मा, तपन कौशिक, लक्ष्मीनारायण चांदपुर, सुबेसिंह यादव, सुंदरलाल मिश्रा मनेठी, रोहिताश गुर्जर, उदमी राम गुर्जर, विनोद मिश्रा, गजे सिंह यादव आमौठ, हरीश यादव हरिनगर, सरजीत भाटी बीजवाड चौहान, भूपेंद्र चौधरी, मुकेश शर्मा करनीकोट, लोकेश मीणा रामबास, ओमप्रकाश करनीकोट, नेमीचंद सरपंच, टौनी चौहान, सुबद्दी खान, सुबे खान, संजय खान मातौर, जाकर खान, जगराम गुर्जर नांगल रानियां, हवा सिंह गुर्जर, हंसराज, हरि सिंह, चिरंजी लाल नागर, छाजू राम मेघवाल, राम अवतार यादव, मोहन चौबारा, नरेंद्र यादव, बालूराम सैनी, शेर सिंह, रोहिताश सैनी, रघुवीर सिंह, सरजीत, किशन चौधरी, सोमदत्त चौधरी, रामकरण पटेल, राजेंद्र कुमार, श्रीचंद यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव, रमेश चंद मीणा, नाथूराम पंच, राम सिंह यादव, बलवंत सिंह, सोनू, मुनेश मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।