आयुष्मान भारत: दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, 61 करोड़ लोग कवर 

Jan 13, 2025 - 21:40
 0
आयुष्मान भारत: दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, 61 करोड़ लोग कवर 

भुवनेश्वर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज स्वास्थ्य कवरेज योजना बताया। उन्होंने ओडिशा में इस योजना के लागू होने पर इसे ऐतिहासिक पल करार दिया। ओडिशा 34वां राज्य बना है जिसने इस योजना को लागू किया है।  

नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 61 करोड़ लोग यानी देश की 45% आबादी कवर हो चुकी है। 2018 से अब तक 8.19 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती हुए और एक लाख करोड़ रुपये गरीबों और जरूरतमंदों पर खर्च किए गए।  

उन्होंने कहा कि इस योजना से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो पाया है। महिलाओं में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है, और माइक्रो-फाइनेंसिंग में सुधार हुआ है। योजना के तहत 27 चिकित्सा विशेषताएं कवर की जाती हैं, जिससे यह गरीबों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।