भाजपा संगठन पर्व में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने पार्टी के प्रति निष्ठा को बताया संगठन की शक्ति
पुष्कर (अजमेर), 4 नवंबर 2024
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सोमवार को पुष्कर में भाजपा संगठन पर्व 2024 अभियान के तहत आयोजित अजमेर देहात की जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विकास, सदस्यता अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। भागीरथ चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को पार्टी की शक्ति बताया।
भाजपा का उद्देश्य सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण है
अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के माध्यम से देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही संगठन की असली ताकत है। पार्टी का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति से अधिक राष्ट्र निर्माण है और इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का मूलमंत्र अपनाया है। चौधरी ने कहा कि सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।
कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस बैठक में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, मसूदा विधायक वीरेन्द्र कानावत, बीपी सारस्वत, राकेश पाठक, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, महेन्द्र मझेवला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति