Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
News

असम के करीमगंज का नाम बदला, अब ' श्रीभूमि' 

द्वारा Jaipur Times
असम के करीमगंज का नाम बदला, अब ' श्रीभूमि' 


गोवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस जिले को अब श्रीभूमि के नाम से जाना जाएगा।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि, 100 से अधिक साल पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम में आधुनिक करीमगंज जिले को 'श्रीभूमि' मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था। आज असम कैबिनेट ने लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।