Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

आरोग्य शिविर का लोगों ने उठाया लाभ 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आरोग्य शिविर का लोगों ने उठाया लाभ 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष में चांद बास स्थित न्यामत अब्दुल करीम खिंची राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। भामाशाह अब्दुल करीम खिची ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर की जांचे की गई और लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर उन्हें उचित चिकित्सकीय राय दी गई। छोटे बच्चों को टीकाकरण किया गया और लोगों को निरोग रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

फोटो कैप्शन: सुजानगढ़-शिविर में पंजीयन करवाती महिलाए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।