Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

भाजपा नेता मोहित यादव की त्वरित पहल से श्याम नगर और जागुवास में पानी की समस्या का समाधान 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
भाजपा नेता मोहित यादव की त्वरित पहल से श्याम नगर और जागुवास में पानी की समस्या का समाधान 

बहरोड़। विधानसभा के श्याम नगर और जागुवास क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा नेता मोहित यादव से फोन पर संपर्क कर क्षेत्र में गंभीर जल संकट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मोहित यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और महिलाओं से सीधे संवाद किया।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मोहित यादव ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामकिशोर को मौके पर बुलाया और समस्या के तत्काल समाधान का आग्रह किया। इंजीनियर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी के टैंकर की व्यवस्था करवाई और भरोसा दिलाया कि अगर जरूरत पड़ी तो क्षेत्र में नई बोरिंग भी करवाई जाएगी। साथ ही सप्लाई लाइनों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य भी जल्द किए जाएंगे।
स्थानीय जनता ने भाजपा नेता मोहित यादव की सक्रियता और तत्परता की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े रहते हैं।
इस अवसर पर मोहित यादव ने कहा, जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं भाजपा की नीतियों के अनुरूप हर नागरिक की सेवा के लिए हर समय तत्पर हूं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।