Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक की गोलाबारी, भारत का करारा जवाब; अमृतसर-जालंधर में आधी रात धमाकों की गूंज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक की गोलाबारी, भारत का करारा जवाब; अमृतसर-जालंधर में आधी रात धमाकों की गूंज

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने फिर उकसावे की कार्रवाई की। गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में पाकिस्तान ने गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले बुधवार को पुंछ में एलओसी पर हुई गोलीबारी में 15 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

वहीं, अमृतसर और जालंधर में बुधवार-गुरुवार की रात 1:02 से 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस ने किसी हमले की पुष्टि नहीं की और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में मसूद अजहर के 10 रिश्तेदार और 4 करीबी भी शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं की सराहना करते हुए कहा— *"यह नया भारत है, जवाब तय था।"